फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चैकिंग रेलवे स्टेशन पर नहीं हो किसी की एंट्री

Sun, 17 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में बम धमाके के बाद रेलवे प्रशासन की नींद खुली है। जीआरपी आईजी ने रेलवे स्टेशन पर बिना चैकिंग किसी भी यात्री को दाखिल न होने देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


रेल वार्डन, ऑटो चालकों व वेंडरों ने आईजी के सामने जीआरपी पर पकड़े गए जेबकतरों और नशेड़ियों को छोड़ने का आरोप लगाया। आईजी ने इतना सुनते ही थाना प्रभारी को लताड़ लगाई। भविष्य में इस तरह की शिकायत नहीं आने की चेतावनी भी दी।

आईजी जीआरपी परमजीत अहलावत शनिवार सुबह ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने रेलवे रेस्ट हाउस में ऑटो चालकों, वेंडर और रेल वार्डन की बैठक लेकर पैसेंजर ट्रेन धमाके की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन हम सभी का घर है। वे सब इस परिवार का हिस्सा है। ऐसे में हर सदस्य की किसी भी तरह की वारदात को रोकने की जिम्मेदारी बनती है।

सब अपनी-अपनी जिम्मेवारियों को समझें और उनका पालन करें तो किस तरह की दिक्कत नहीं हो सकती। अगर वे सब अलर्ट रहें तो रेलवे स्टेशन पर ऐसी अप्रिय घटना करने की हिम्मत नहीं होगी। वहीं उन्होंने कहा कि सभी को शक की नजर से देखे और हर वक्त अलर्ट रहे। इस दौरान जीआरपी डीएसपी सुरेश कौशिक, एसएचओ जामफल, आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम मौजूद रहे।

बिना चैकिंग स्टेशन पर किसी की एंट्री नहीं हो
बैठक के दौरान जीआरपी आईजी परमजीत अहलावत ने कड़े आदेश देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन पर किसी भी यात्री की बिना चैकिंग के एंट्री नहीं होने दी जाए। सभी के सामान की गहनता से जांच की जाए। इसके बाद उसे स्टेशन में प्रवेश करने दिया जाए।

जेबकतरे पकड़ते हैं, 15वें दिन फिर यहीं घूमते हैं साहब
बैठक के दौरान रेलवे कॉलोनी निवासी दिनेश ने कहा कि आईजी साहब रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत होकर जेबकतरे घूमते रहते हैं। जेबकतराें  को कई बार पकड़कर जीआरपी के हवाले कर चुके हैं, लेकिन हर 10वें व 15वें दिन दोबारा स्टेशन पर घूमते दिखाई देते हैं। ऐसे में पकड़ने के बाद उनके साथ रंजिश पैदा हो जाती है। पुलिस है कि बार-बार उन्हें छोड़ देती है।

एसएचओ को लगाई लताड़, ऐसी शिकायत दोबारा न आए
रेस्ट हाउस में आईजी ने बैठक के दौरान एसएचओ को लताड़ लगाते हुए कड़े निर्देश दिए कि स्टेशन पर नशा कर घूमने वाले व जेबकतरे की शिकायत दोबारा न मिले। नशा करने वालों को नशा मुक्ति केंद्र में भेजो उनके घर वालों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें