फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचर के बेटे के खाते से निकाले 83 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से मंगाए ट्रिमर को वापस करने के दौरान गेस्ट टीचर के बेटे के साथ ठगी हो गई। ठग ने बेटे के खाते से 83 हजार रुपये निकाल लिए। गूगल ने कस्टमर केयर का जो नंबर खोजकर संपर्क किया गया, वो ठग का निकला। बेटे ने पिता को ठगी को बारे में बताया। इसके बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव सिवाह निवासी राकेश ने बताया कि वह एक स्कूल में गेस्ट टीचर हैं। उनके बेटे ने अमेजन से ट्रिमर मंगाया था। जिसकी कीमत 1399 रुपये थी। बेटे ने ऑनलाइन आर्डर के दौरान ही पेमेंट ट्रांसफर कर दी थी। डिलिवरी हुई तो बेटे को ट्रिमर पसंद नहीं आया। बेटे ने ट्रिमर रिटर्न करने के लिए गूगल से अमेजन कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकाला और बात की, लेकिन नंबर ठग का था।
विज्ञापन

ठग ने रिफंड करने के लिए हां कहा और एक लिंक भेजकर उसमें खाते से संबंधित सभी जानकारी भरने देने के लिए कहा, जिसके कुछ देर बाद ही खाते में 1399 रुपये रिफंड होने की बजाय 83 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि वह बैंक गए और खाता ब्लॉक कराया। आरोपी ठग ने खाते में मात्र 657 रुपये ही छोड़े। सेक्टर-29 थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि राकेश की शिकायत पर केस दर्ज कर किया गया है, मामले की जांच जारी है। गूगल से लिए गए नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें