फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ओटीपी पूछ किसान के खाते से निकाले 6.72 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने खोतपुरा गांव के किसान को बैंक खाते बंद होने का भय दिखाया। फिर उसके पास ओटीपी भेजा। ओटीपी पूछ ठगों ने उसके खातों से 6.72 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर किसान ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खोतपुरा गांव निवासी दलेल सिंह नेू बताया कि वह पेशे से किसान है। उसके पास 13 नवंबर को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह उझा गांव स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच से प्रबंधक बात कर रहा है। उसके उनके बैंक में तीन खाते हैं। यह तीनों बैंक खाते बंद होने वाले हैं। वह उसके पास एक ओटीपी भेजेगा। वह ओटीपी बता दे तो वह खातों को एक्टिवेट कर देगा। उसके पास ओटीपी आया। उसने बता दिया। इसके बाद उसके दो बैंक खातों से 6.72 लाख रुपये निकल गए। उसकी पुलिस से मांग है कि ठगों का पता लगाकर उसकी राशि बरामद कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें