फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैंक खाते से निकाले 35 हजार

Tue, 28 Jan 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस वारदात को अंजाम किस प्रकार दिया गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। राजनगर निवासी शकील खान ने बताया कि उसका जाटल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। वह रविवार को गोहाना रोड स्थित किशनपुरा चौक पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। उसने 10 हजार रुपये निकालने चाहे लेकिन पैसे नहीं निकले। संवादश्रमिक से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने बराना गांव के पास फैक्टरी जा रहे श्रमिक से मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नदीम व साजिद निवासी गढ़ी भरल, करनाल के रूप में हुई।आरोपियों को गश्त के दौरान विकास नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी विकास नगर के पास रेलवे अंडरपास के नीचे आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनसे मोबाइल बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें