फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करधान सीएचसी संचालक के मदद से अस्पताल कर्मी बनवाते थे फर्जी नियुक्ति पत्र

Fri, 17 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में नया खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय के अलावा रामपुर गांव निवासी सोहन लाल, हाउसिंग बोर्ड निवासी अमित कुमार व प्रगति विहार निवासी मधुर को काबू किया है। मधुर करधान सीएचसी का संचालक है। मधुर के जरिये ही आरोपी एचकेआरएन का फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करवाकर लोगों को गुमराह करते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मधुर के सीएचसी सेंटर में दबिश देकर प्रिंटर, कंप्यूटर सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अजय व अन्य आरोपियों के कहने पर 1100 रुपये में फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। वीरवार पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि आरोपियों में तीन कैंट के नागरिक अस्पताल में कर्मी है। मुख्य आरोपी अजय ने पंजोखरा गांव निवासी गुरमीत सिंह से 16 अप्रैल से 17 जुलाई तक दो लाख रुपये हड़पे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें