संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में एनएसएस यूनिट की ओर से राष्ट्रीय खाद्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मिष्ठान प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने तरह-तरह के स्वादिष्ट मिष्ठान बनाए। सभी ने अपने दिए हुए स्थान पर मिष्ठान को साज-सज्जा के साथ प्रस्तुत किया और अपनी प्रतिभा को उजागर किया। प्राचार्य मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि मिष्ठान बनाना एक कला है, जो रचनात्मकता और कौशल को प्रदर्शित करती है। निर्णायक मंडल में प्रो. शुभदा और प्रो. जसप्रीत कौर शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्राचार्या की ओर से पुरस्कृत किया गया।