फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम में बदलाव के साथ बादलों की आवाजाही दिनभर लगी रही, आज बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बैसाख मास में मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर पिछले दो दिन से लगातार बना हुआ है। बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। ऐसे में कभी तेज धूप और को कभी बादलों से कुछ राहत मिलती रही। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह हल्के से मध्यम बादल छाने के साथ करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन के समय बादल छं टते और बनते रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बादल छाने से मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री कमी दर्ज की। दोपहर के समय बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ढककर निकलना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहा है। इसके चलते वीरवार को तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। कहीं पर बिजली भी कड़क सकती है। इसके बाद दो दिन मौसम सामान्य रहेगा। रविवार को फिर से मौसम में बदलाव आएगा। सोमवार और मंगलवार को फिर से बारिश आ सकती है। अगले पूरे सप्ताह भी मौसम परिवर्तनशील हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें