फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: असंध के जिला बनने से बढ़ेंगी सुविधाएं और रोजगार

Thu, 30 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। असंध को जिला बनाने की मांग जन आंदोलन का रूप लेने लगी है। सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न व्यवसायों से संबंधित और नौकरीपेशा लोग असंध के जिला बनने से होने वाले लाभों को गिनाते हुए इस मांग को और बल दे रहे हैं। शिक्षिकाएं भी इसके समर्थन में हैं। उनका कहना है कि असंध के जिला बनने से न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि रोजगार के और अवसर मिलेंगे। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द इस दिशा में फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 11 नए जिलों के गठन का प्रस्ताव कमेटी के पास पहुंचा है, जिनमें असंध का नाम सबसे ऊपर चर्चा में है।
मिल सकेगा बेहतर इलाज

अध्यापिका खुशी अरोड़ा का कहना है कि असंध में मेडिकल सुविधाएं सीमित हैं। यहां केवल छोटे-छोटे अस्पताल हैं जिनमें पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। अगर असंध जिला बनता है तो नए अस्पताल खुलेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और समय पर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



शिक्षा का स्तर होगा ऊंचा
अध्यापिका सतविंदर कौर का कहना है कि जिला बनने से शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर खुलने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में इंडस्ट्री लगने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।




अनाज मंडी का होगा विस्तार
अध्यापिका ऋतु ने कहा कि जिला बनने से हलके का क्षेत्र बढ़ेगा और अनाज मंडी का विस्तार होगा। इससे किसानों और व्यापारियों दोनों को फायदा मिलेगा। जिला बनने के बाद क्षेत्र में पार्क और स्टेडियम जैसी सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे युवाओं को खेल और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।




विधायक की पहल से उम्मीद

अध्यापिका भावना ने कहा कि विधायक योगेंद्र राणा विधानसभा में असंध को जिला बनाने की मांग पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी इस पक्ष में ही निर्णय लेंगे। जल्द ही यह मांग पूरी होगी और असंध को जिला का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन




- मूलभूत सुविधाएं और बढ़ेंगी
अध्यापिका कविता ने कहा कि असंध विकास और रोजगार की दृष्टि से अब भी पिछड़ा हुआ है। अगर सरकार सच में क्षेत्र का विकास चाहती है, तो असंध को जिला का दर्जा देना होगा। जिला बनने से रोजगार, व्यापार और सभी मूलभूत सुविधाएं अपने आप बढ़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें