फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ मकानों पर गिरा तार

Wed, 18 Sep 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के गांव बलाना में घरों के ऊपर से गुजर रही 11केवीए की बिजली पावर सप्लाई लाइन टूट कर गांव के मेन पावर सप्लाई लाइन पर जा गिरी। इससे मेन सप्लाई लाइन भी जोरदार धमाके के साथ टूटकर मकानों और मेन रोड पर गिर गई। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


धमाके की आवाज के साथ तार टूटने से ग्रामीण रात भर दहशत में रहे। विभाग की लापरवाही के विरोध में ग्रामीणाें ने मुख्य मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

ग्रामीण धारा सिंह, बनी सिंह और सुमेर सिंह ने मामले की शिकायत कर घरों के ऊपर से गुजर रही गांव के एक मिल में दी रही 11 केवीए पावर सप्लाई लाइन को गांव की आबादी से हटाकर बाहर से शिफ्ट कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव के घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवीए की पावर सप्लाई लाइन पावर हाउस मांडी से बलाना के पास एक मिल में जा रही है। ये पावर लाइन कई बार टूटकर ग्रामीणों के लिए आफत बन चुकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त लाइन यहां से कहीं ओर शिफ्ट कराने के लिए कई बार विभाग को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन विभाग लोगों पर मंडरा रहे खतरे के प्रति गंभीर नहीं है।

ग्रामीणों ने चेताया कि मिल को जा रही पावर लाइन को फिर से नहीं जुड़ने देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समाधान श्ीाघ्र नहीं निकाला तो ग्रामीण हाईवे जाम कर सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग और सरकार के प्रति ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्हाेंने मुख्य मार्ग पर उतर कर शासन और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें