इसराना में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने ले लिए बैठक करते हुए भाकियू एकता सिद्धपुर के सदस्य। संवाद
इसराना। पंजाब में आई बाढ़ में प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाकियू एकता सिद्धूपुर आगे आई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को इसराना के छोटू राम किसान भवन में बैठक कर विभिन्न गांवों से पहुंचे सदस्यों ने आपस में डेढ़ लाख रुपये जमा किए। इसके साथ मदद के लिए खाद्य सामग्री व दवा भेजने की तैयारी की है।
प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान ने बताया कि पहली किस्त डेढ़ लाख रुपये कीमत का खाद्य सामान व दवा भेजने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष शमशेर पुनिया की लगाई है। बाद में गांव-गांव ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाकर राहत सामग्री एकत्रित कर स्थानीय गुरुद्वारों में भेजा जाएगा। जहां से राहत सामग्री को बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब भेजा जाएगा। रोहतास राठी ने कहा कि बाढ़ से पूरा पंजाब पीड़ित है प्रदेश के लोगों का फर्ज है कि अपने पंजाब के भाइयों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता रोहताश राठी व रणबीर चमराड़ा ने की व संचालन जिलाध्यक्ष शमशेर पुनिया ने किया। इस मौके पर काला नंबरदार, शमशेर सींक, दिलबाग बिंझौल, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक कुंडू, नरेश मिटान व राजेंद्र जागलान मौजूद रहे।