फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारपीट के मामले में कार्रवाई के लिए डीजीपी से करेंगे न्याय की गुहार

Tue, 25 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई की मांग करते नवादा पार गांव निवासी उमरदीन और उनकी पत्नी रुकसाना। संवाद
विज्ञापन
सनौली। नवादा-पार गांव के व्यक्ति को पैसे लेनदेन को लेकर चार लोगों द्वारा बंधक बना मारपीट कर जहरीला पदार्थ देने व पैसे छीनने के आरोप लगाया गया है। जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराकर छह दिनों से सनौली थाना में शिकायत दी है। सनौली थाना द्वारा छह दिन बीत जाने पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाया है। अब डीजीपी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

नवादा-पार गांव निवासी उमरदीन और उसकी पत्नि रूकसाना ने बताया कि उमरदीन का नवादा-आर गांव के लोगों के साथ पैसे का लेनदेन चल रहा था। उसे गांव के पास सड़क पर रोककर उसके साथ पहले चार लोगों ने मारपीट की और जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया। साथ ही उनके पैसे निकाल लिए। इस पर घायल अवस्था में उसे राहगीरों ने घर पहुंचाया। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। उमरदीन ने बताया कि उसके बाद उसने चार लोगों के लिए खिलाफ सनौली थाना में शिकायत दी है। उसने बताया कि उसने इसको लेकर जांच अधिकारी, सनौली थाना प्रभारी से भी मिले मगर छह दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। जल्द ही वे आरोपियों के खिलाफ डीजीपी हरियाणा से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। इस बारे में जांच अधिकारी सनौली थाना हरीश कुमार का कहना है कि उनकी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में ड्यूटी लगी है। वहां से आने पर ही मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें