मतलौडा। निगम बिजली चोरों को लेकर सख्त हो गया है और उनके खिलाफ निगम कार्यालय में ऑन लाइन मामले दर्ज करने का फैसला लिया है। यहीं नहीं निगम अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेगा।
बिजली निगम ने चोरी के मामले में अब सीधे बिजली कार्यालय से ही ऑनलाइन मामले दर्ज किए जाएंगे। बिजली कार्यालय के अधिकारियों ने अब उन उपभोक्ताओं के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। जिनकी चोरियां पांच साल पहले तक पकड़ी गई थी।
लेकिन उनसे न तो अब तक जुर्माने की वसूली की गई और न ही उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। बिजली कार्यालय के एसडीओ विशाल गोयत ने बताया कि बिजली चोरों से अब बिजली विभाग शक्ति से निपटने की तैयारी में है। ऐसे पुराने बिजली चोरों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हाेंगे।
बिजली चोरी की एलएल वन (लाइन लोस वन) भर दी गई थी। उन्हाेंने बताया कि मुकदमे दर्ज करवाने की कार्रवाई अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। बिजली चोरी के दबे हुए केसों को ओपन किया जाएगा। बताया जाता है कि बिजली चोरी के सैकड़ों केस बिना वसूली के दबे पड़े है।