पानीपत। लंबी जांच के बाद थाना शहर पुलिस ने संदीप आत्महत्या केस में उसकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विगत 24 मई को संदीप निवासी दीनानाथ कॉलोनी ने आत्महत्या कर ली थी। संदीप के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी रीना, सास जगवंती, सुसर जगबीर, साला नीरज और साढ़ू राकेश को जिम्मेदार को दोषी ठहराया था।
वहीं संदीप के पिता ने उसकी सुसराल वालों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस में शिकायत दी थी। आरोपी फरार है और थाना सिटी पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।