फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़कों पर लगाई जाएगी सफेद और पीली पट्टी

Wed, 13 Nov 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सर्दी ने दस्तक दे दी है। आगामी समय में धुंध की संभावना भी धीरे-धीरे बढ़ेगी ऐसे में सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन ठोस प्रयास की तैयारी कर रहा है। जहां-जहां जरूरत है वहां वहां सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया जाएगा। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

नेशनल हाईवे पर अवैध रास्तों का निर्माण करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम कसी जा सके। इस संदर्भ में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने मंगलवार को एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग व सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सफेद पट्टी लगाना सुनिश्चित करें ताकि कोहरे के मौसम में सड़क हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी सड़कों के किनारे झांड़ियों को भी हटवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को सड़क पर आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त डॉ. दहिया ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जिले में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाएं ताकि दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में कमी आ सकें। उन्होंने कहा कि जिला में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करते हुए उसके कारणों का पता लगाकर जरूरी प्रबंध करें ताकि दुर्घटनाएं न हो सकें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में यातायात नियमों का पालना करवाने के लिए सख्ती बरती जाए और नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करें। जिला में सभी सड़क एजेंसी अपनी सड़कों की जांच करें और जहां पर से सड़क टूटी हुई है उसकी मरम्मत कराएं ताकि सर्दी में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सड़कों पर जहां भी जरूरत है वहां स्पीड ब्रेकरों का निर्माण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें