फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोदाम खाली करने को कहा तो कबाड़ी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यू सैनीपुरा कॉलोनी की है घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। न्यू सैनीपुरा कॉलोनी में एक कबाड़ी ने गोदाम मालिक के दबाव में जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। गोदाम मालिक कबाड़ी से जल्द गोदाम खाली करने का दबाव बना रहा था। जबकि कबाड़ी कुछ समय मांग रहा था। इसी से परेशान होकर कबाड़ी ने यह कदम उठाया है। कबाड़ी के भाई ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गोदाम मालिक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मुखीजा कॉलोनी निवासी रोशन सैनी ने बताया कि वह चार भाई हैं। उससे छोटा उसका भाई संदीप (38) पेशे से कबाड़ी था। संदीप न्यू सैनीपुरा में रहता था। उसने कश्यप कॉलोनी में सिवाह गांव के बिल्लू का गोदाम किराए पर ले रखा था। वह इसके लिए हर माह नौ हजार रुपये किराया भी देता था। अब बिल्लू तत्काल संदीप को गोदाम खाली करने की धमकी दे रहा था। जबकि वह अचानक गोदाम खोली नहीं कर सकता था। इसको लेकर संदीप काफी परेशान रहता था। इसी से परेशान होकर संदीप ने मंगलवार शाम पांच बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। संदीप की पत्नी ने उसे कॉल कर इस बारे में बताया। वह उसे असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। संदीप ने उसे बताया था कि वह बिल्लू के कारण आत्महत्या कर रहा है। यहां इलाज के दौरान उसके भाई संदीप की मौत हो गई। संदीप चार बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे। आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें