समालखा। जौरासी-आट्टा रोड स्थित एक खेत में दोपहर को अचानक आग लग गई। जिससे पांच एकड़ फांने जलकर राख हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से गेहूं की खड़ी फसल को जलने से बचा लिया।
सोमवार दोपहर को अचानक गांव जौरासी-आट्टा रोड पर स्थित किसान संतराम के एक एकड़ व नीटू के चार एकड़ में फांस में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते साथ लगी गेहूं की खड़ी फसल को जलने से बचा लिया। इस दौरान पानी खत्म होने पर चालक दो बार से पानी लेने गया तो टीम ने पेड़ों की टहनियों को तोड़कर व पैरों से आग को फैलने से रोका। फायर ब्रिगेड इंचार्ज जितेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि फांस में आग लगी थी जिसे बुझा लिया गया। इसके कारण साथ खड़ी गेहूं की फसल को भी जलने बचाया गया।