फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल्ली विस चुनाव के लिए भेज रहे थे नकली शराब, समालखा में फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/समालखा। दिल्ली विधानसभा के चुनावी माहौल में पानीपत से नकली शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने समालखा की सीतराम कॉलोनी में छापा मारकर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।वहां से भारी मात्रा में केमिकल, शराब की भरी व खाली बोतलें बरामद की गई हैं। इस पूरे धंधे का मास्टर माइंड फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीआईए टू ने मौके से पकड़े गए युवक को कोर्ट में पेश कर वीरवार को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन




डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सीआईए टू की टीम बुधवार रात को हथवाला गांव के पास गश्त कर रही थी। टीम के प्रभारी फूल कुमार को सूचना मिली थी कि सीताराम कॉलोनी में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। फूल कुमार ने इसकी सूचना एसपी लोकेंद्र सिंह को दी। एसपी लोकेंद्र सिंह के निर्देश पर आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने शराब फैक्ट्री पर दबिश दी। यहां एक युवक शराब की बोतल पर रॉयल स्टैग का लेबल लगाते मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फैक्ट्री से पकड़े गए युवक की शिनाख्त पट्टीकल्याणा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। विकास ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर डेढ़ माह से यहां किराये पर मकान लेकर नकली शराब बनाने का काम कर रहा है। वह एक दिन में 15 पेटी शराब तैयार कर लेता था, और प्रमुख ब्रांडों के स्टीकर लगाकर उनकी दिल्ली सप्लाई कर देता था। एक सप्ताह में नकली शराब से भरा एक कैंटर दिल्ली में खपाया जा रहा था। पिछले डेढ़ माह से समालखा में नकली शराब बनाने और तस्करी का धंधा चल रहा था। पकड़े गए युवक के अनुसार, गिरोह का सरगना एक शराब ठेकेदार है। वह उसके ठेके पर दिल्ली में सेल्समैन था।



-



ये सामान हुआ बरामदपुलिस ने मौके से रॉयल स्टैग स्टीकर लगी 15 बोतलें, देसी शराब के छह पाउच, केमिकल से भरा एक ड्रम व तीन कैन व तैयार नकली शराब के भरी दो प्लास्टिक केन, रॉयल स्टैग की 250 खाली बोतल, बोतल के ढक्कन से भरे दो कट्टे व एक बैग, लेबल, टेप, प्लास व एक सील लगाने की मशीन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें