फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम में फिर बदलाव, सुबह ही छाए हल्के बादल

विज्ञापन
आसमान में छाए हल्के बादल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है। वीरवार को सुबह आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मार्च का महीना शुरू होते ही तापमान लगातार बढ़ने लगा था। बुधवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर हवा की तेज रफ्तार ने लोगों को परेशान किया। वीरवार को पूरा दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें