फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वच्छता अभियान में लोगों को जोड़ेंगे, बनाएंगे कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वच्छता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। यहां वार्ड व गांव में कमेटी बनाई जाएंगी। इनमें स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, एनएसएस, एनजीओ, धार्मिक संतों, भूतपूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों, कलाकारों व जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता व स्वच्छ जल की मुहिम चलाएंंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने इसके लिए मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला ली। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिव से कार्यशाला में सीधी बात की। उन्होंने कार्यशाला में जिला को स्वच्छ रखने बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत पुराना कैंप कार्यालय में नगर निगम के सफाई निरीक्षकों के साथ बातचीत की।
उन्होंने कहा कि दूसरे चरण का अभियान एक से 21 जून तक चलाया गया। इसके परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि पानीपत छोटा जिला है। स्वच्छता के मामले में इसे अन्य जिलों की अपेक्षा अच्छा व प्रेरणादायी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जनआंदोलन का विषय है। इसमें एनसीसी व एनएसएस के विद्यार्थियों को भी शामिल कर इसे और बेहतर बनाने के प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की भी कार्यशाला महीने में खंड स्तर पर आयोजित करनी होगी ताकि वे प्रेरणा पाकर कार्य के प्रति और गंभीरता दिखाएं। उन्होंने संकल्प लेने का भी आह्वान किया व कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने सबको इसमें रूचि लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर 11 से 21 व्यक्तियों की कमेटी बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने गांवों कचरा शेड की रिपोर्ट ग्राम सचिव से ली। उन्होंने ग्राम सचिव से सभी तालाबों का रख-रखाव करने व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का भी ध्यान देने की कही। उन्होंने बताया कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए पदम श्री अवार्ड से सम्मानित डॉ. संतराम देशवाल को भी शामिल किया है। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, डीडीपीओ राकेश शर्मा, जिला परिषद डिप्टी सीईओ कंचनलता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें