फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाटर जेट मशीन थ्री-डी बेडशीट और फैब्रिक को देगी नया डिजाइन, डिजिटल फॉयल प्रिटिंग मशीन प्रिंटिंग के साथ फॉयल करेगी

Sat, 31 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
प्रदर्शनी में उद्यमियों से बात करते मेयर कोमल सैनी। संवाद - फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी पानीपत में तीन दिवसीय यार्न फैब्रिक एंड एसेसरीज ट्रेड शो में थ्री-डी बेडशीट और कंबल बनाने की मेक इन इंडिया पर आधारित आधुनिक मशीन शामिल की हैं। पानीपत में ही निर्मित आधुनिक मशीन टेक्सटाइल उत्पादों को नया रूप भी दे रही हैं। वाटर जेट मशीन से थ्री-डी बेडशीट के साथ फैब्रिक को नया डिजाइन दिया जा सकता है। इसी तरह पानीपत में निर्मित डिजिटल फॉयल प्रिटिंग मशीन प्रिंटिंग के साथ फॉयल करेगी। पहले फॉयल कराने के लिए सूरत जाना पड़ता था।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय यार्न फैब्रिक एंड एसेसरीज ट्रेड शो एवं एशियन टेक्सटाइल मशीनरी एक्सपो का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। मेयर कोमल सैनी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उद्यमियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपियन देशों के साथ नए समझौते से व्यापार बढ़ेगा। इन देशों में व्यापार शुरू होने से अमेरिका की कमी को पूरा किया जा सकता है। आयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि दो दिन में लगभग 14 हजार व्यापारी प्रदर्शनी में पहुंचे। यहां करीब एक हजार करोड़ तक का व्यापार हुआ है। समता यार्न पानीपत के धीरज मिगलानी ने बताया कि प्रदर्शनी से उद्यमियों को नई मशीन और नई किस्म के धागे देखने को मिले हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स जकार्ड की देश समेत विदेश में भी मांग
मोहिंद्र जकार्ड के मोंटू सिंह ने बताया कि व्यापारी विदेश से मशीन लेकर आते थे। मशीन खराब होने पर विदेश से पार्ट मंगवाने पड़ते थे। उन्होंने पहले मशीनों के पार्ट बनाना शुरू किए। अब इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड बना रहे हैं। इसमें शॉल, साड़ी व लेडीज सूट के साथ नए डिजाइन के कंबल बनाए जाते हैं। जकार्ड प्रत्येक लूम के साथ मिलेगा। पानीपत में निर्मित जकार्ड सूरत, बनारस, लुधियाना, कोलकाता, बंगलुरु, सेलम व महाराष्ट्र के अलावा यमन, दुबई, मलेशिया, बांग्लादेश व नेपाल देश में लगी हैं।
विज्ञापन


प्रिंटिंग और फॉयल दोनों काम एक मशीन पर होंगे
एबी इंटरनेशनल पानीपत के अंशुल अरोड़ा ने बताया वे दो मशीन लेकर आए हैं। यिंग चाओ ब्लैंकेट निटिंग मशीन पर 1200 ग्राम से लेकर छह किलोग्राम वजन तक का कंबल बना सकते हैं। यह मशीन 25 लाख से शुरू होती है, इसके अब तक पांच ऑर्डर मिल चुके हैं, इसके साथ डिजिटल फॉयल प्रिटिंग मशीन आधुनिक तकनीकी को शामिल किया है। इस पर प्रिंटिंग और फॉयल दोनों काम एक साथ किया जा सकेगा। पहले फॉयल कराने के लिए सूरत जाना पड़ता था और काफी खर्चा आता था, साथ ही इस मशीन पर सोफा कवर, कुशन कवर और बेडशीट बनाई जा सकती है। मशीन 35 लाख से शुरू होती है। इस मशीन के आठ ऑर्डर मिल चुके हैं।

मेक इन इंडिया मशीन और रोलर
एस टैक्स इंटरनेशनल पानीपत के प्रबंधक शिवजी पुंडीर ने बताया कि वाटर जेट मशीन शामिल की है। यह मशीन थ्री-डी बेडशीट और फैब्रिक बनाने के लिए काम आती हैं। मशीन ऑटोमेटिक है, इसकी कीमत 7.5 लाख से शुरू होती है। प्रदर्शनी में 100 मशीन के ऑर्डर मिले हैं। एमके इंजीनियर पानीपत के अंकुश त्यागी ने बताया कि वे एक्सपोर्टर के लिए रबड़ रोलर बना रहे हैं। यह रोलर मेक इन इंडिया है, इसके साथ टेक्सटाइल वाशिंग मशीन और ड्रायर बना रहे हैं। मशीन कपड़े धोने और सुखाने के काम आती है। मशीन से 24 घंटे में 1.5 लाख मीटर कपड़ा धो सकते हैं, इसकी कीमत 50 लाख से शुरू होकर एक करोड़ तक होती है।

प्रदर्शनी में उद्यमियों से बात करते मेयर कोमल सैनी। संवाद- फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें