फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उप जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल ने आरोही मॉडल स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Sat, 31 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते मंत्री कृष्णलाल पंवार। संवाद - फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
सनौली। उप जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल ने शुक्रवार को राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छाजपुर कलां में शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा जांचने के साथ टीचर डायरी देखी। उप-जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में जिले को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिसका नारा है, अबकी बार निन्यानवे पार। उन्होंने छात्राओं को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन व आरोही छात्रावास में बन रहे भोजन की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया, साथ ही विद्यालय में चल रही प्री-बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को 100 योजना व पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा को अनुशासन के साथ अपनाया जाए, तो विद्यार्थी सफलता का नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। प्रधानाचार्य हेमलता बालियान ने उप जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल की सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें