फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निकासी न होने से मनाना के घरों में घुस रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। मनाना गांव में दूषित पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली और मुख्य नाले में लगातार गंदा पानी जमा रहने से लोगों में प्रशासन और ग्राम पंचायत के प्रति गहरा रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच को बार-बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण मुकेश, आजाद, शिव कुमार, ओम प्रकाश, धर्मसिंह और सुरेश ने बताया कि गांव की करीब आधी आबादी के इस्तेमाल किए गए पानी की निकासी इसी मुख्य नाले से होती है। लंबे समय से नाले की सफाई न होने से निकासी पूरी तरह ठप पड़ी है। हालिया बारिश के दौरान गांव के करीब 50 घरों में गंदा और बरसाती पानी घुस गया था। इससे घरेलू सामान खराब होने से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
ग्रामीणों ने कहा कि जलभराव के कारण रास्तों से निकलना दूभर हो गया है। जगह-जगह पानी जमा होने से तेज बदबू फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने से गांव में गंभीर बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि खस्ताहाल नाले की तुरंत सफाई कराकर उसका नए सिरे से निर्माण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे एसडीएम से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। ग्राम सचिव मनदीप ने बताया कि नालों की सफाई कराई जाएगी। ग्रामीणों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

सर्विस लेन पर जमा गंदा पानी, जताया विरोध
इसराना। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे के साथ इसराना में हेडी बस्ती के पास सर्विस लाइन पर जमा गंदे पानी और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने वीरवार को प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले सात वर्षों से नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीण कुलदीप, सोनू, राजबीर, श्रीपाल, संतोष देवी और बिमला ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों स्कूली छात्र, पैदल राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं।
सड़क पर जमा पानी और गहरे गड्ढों के कारण अक्सर दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि डाहर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से पूरा टोल वसूला जाता है, लेकिन एनएचएआई और संबंधित एजेंसियां मूलभूत सुविधाओं की सुध नहीं ले रही हैं। कई बार एसडीएम इसराना और जिला उपायुक्त को लिखित शिकायत दे चुके हैं। तत्कालीन एसडीएम द्वारा दिए गए सफाई के आदेशों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें