फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 15 करोड़ की लागत से बने नए जिला नागरिक अस्पताल के भूतल में भरा पानी, बदहाली उजागर

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। करीब 15 करोड़ की भारी-भरकम लागत से तैयार जिला नागरिक अस्पताल के भवन की व्यवस्थाओं की पोल पहली मूसलाधार बारिश ने ही खोल दी है। अस्पताल के भूतल में बुधवार को दूसरे दिन भर भरा रहा। करीब छह लोगों को लगाकर पानी बाहर निकाला गया। इसके साथ केबल बॉक्स पर मिट्टी डालने का काम पूरा दिन चला। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

दरअसल अस्पताल के भूतल में खराब सामान का स्टोर बनाया गया है। परिसर में जन सेवा दल कार्यालय के पास बने केबल बॉक्स के रास्ते बारिश का पानी सीधा भूतल में चला गया। पानी का भराव इतना अधिक था कि सुबह से दोपहर तक करीब छह कर्मचारियों को लगातार ड्रेन आउट पंप और बाल्टियों के जरिए पानी निकालने के काम में जुटाना पड़ा। भूतल से बाहर पानी फेंके जाने के कारण इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मरीज रमेश और हरदीप ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने नए भवन पर जनता की कमाई के करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन घटिया निर्माण के कारण आए दिन बदहाली देखने को मिलती है। इससे पहले भी अस्पताल की फॉल सीलिंग कई बार टूटकर गिर चुकी है और अब जरा सी बारिश में ही भूतल जलमग्न हो गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने मौके का लिया जायजा
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने अस्पताल के भूतल और प्रभावित हिस्से का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्थिति का जायजा लेते हुए तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए और केबल बॉक्स के आसपास मिट्टी भरवाकर पानी के रिसाव को रुकवाया। उन्होंने बताया कि कमियों को दूर करवा दिया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में खड़े परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें