संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद मंगलवार को ओवरफ्लो होकर ड्रेन नंबर-दो में आ गया। ड्रेन में दोनों तरफ से पानी का दबाव होने पर मतरौली और गढ़ी भलौर गांव के पास तटबंध टूट गया। जिससे दोनों गांवों में करीब 10 एकड़ फसल में पानी भर गया। सिंचाई विभाग ने चार जेसीबी व मजदूरों की मदद से तटबंध को ठीक किया।
5 तक विभागाध्यक्ष नहीं छोड़ेंगे जिला मुख्यालय
पानीपत। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने तेज बारिश व यमुना में आए पानी के दृष्टिगत 5 सितंबर तक सभी विभागाध्यक्षों के जिला मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन :
यमुना में पानी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। अब धीरे-धीरे कम होगा। ड्रेन नंबर-दो में यमुना का पानी बैक आने पर एक जगह तटबंध टूट गया था। इसको तुरंत बंद कर दिया गया है। यमुना के आसपास लगते गांव के लोगों से सचेत रहने की अपील की है। जिले में अभी तक बरसाती पानी से ज्यादा नुकसान नहीं है।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त
यमुना में जलस्तर बढ़ने पर खेतों से आते ग्रामीण। संवाद