महज आधे घंटे की बारिश ने शहर को जाम से जूझने पर मजबूर कर दिया। शहर के अंदर जीटी रोड पर पानी भरने की वजह से चार घंटे दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। दोपहर बाद जाम कुछ खुला, लेकिन शाम को फिर से वाहनों की रफ्तार कम हो गई। वाहन रेंगते नजर आए।
सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास शहर में झमाझम बारिश हुई। हालांकि आधे घंटे बाद ही धूप निकल आई, लेकिन जल भराव से शहर की रफ्तार थम गई। दोपहर तीन बजे तक यही हाल रहा। जाम खुला तो लेकिन जलभराव से परेशानी बनी रही।
इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, पालिका बाजार, सलारगंज गेट, पचरंगा बाजार, जीटी रोड, एसडी कॉलेज रोड, संजय चौक, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, विकास नगर, संजय कॉलोनी, कृष्णपुरा, सेक्टर 25 पार्ट-1, सेक्टर 29 पार्ट- 2, विद्यानंद कॉलोनी, उग्रा खेड़ी रोड, सनौली रोड, जाटल रोड, राज नगर, आजाद नगर, संजय कॉलोनी, नूरवाला, बरसत रोड एरिया, वार्ड 10 की तरफ से सेक्टर 11-12, पुरानी सब्जी मंडी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नूरवाला, आदर्श नगर व वीवर्स कॉलोनी समेत कई जगहों पर सबसे ज्यादा जलभराव हुआ।