फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से स्वच्छ जल को तरस रहे वार्डवासी

Sun, 08 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
साफ पानी को तरसे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 वार्ड आठ में लोग पिछले एक महीने से साफ पानी को तरस गए हैं। कॉलोनी  वासियों ने पार्षद व शहरी विधायक से कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे लोगों में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष भरा हुआ है।
विज्ञापन



वार्ड-8 स्थित कायस्तान मोहल्ला में करीब एक महीने से पीने के पानी की सप्लाई ठप होने के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। कॉलोनी वासी अंजना, नीलम, रेखा, सुदेश, अनिता व शिवानी ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह से कालोनी में पहले दूषित पेजयल सप्लाई होने के कारण पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी।

अब करीब एक सप्ताह से मोटर खराब होने पर पानी की सप्लाई ठप हो गई है। समस्या को लेकर वार्ड पार्षद व शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी से मिले। जहां उन्होंने संबंधित विभाग को समस्या समाधान के लिए कहा। लेकिन बावजूद इसके अब तक समस्या ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन



अधिकारी आज-कल, आज कर, रहे अनदेखी
कालोनी में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को इस बारे अवगत कराया गया। लेकिन आज-कल, आज कर अनदेखी की जा रही है। कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। गर्मी में बिना पानी के लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें