फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से वार्ड नंबर 6 में गंदगी है भरमार, इसलिए लोगों का जीना हुआ दुश्वार, वहीं लोगों का रोष भी है बरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत आने वाले राम नगर और भारत नगर के हालात दयनीय हो चुके हैं। यहां सालों से गंदे पानी की निकासी न होने से लोग परेशान थे, अब बरसाती पानी जमा होने की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। चारों तरफ गंदा पानी भरा है। सभी सड़कें व गलियां गंदे पानी से जलमग्न हैं। इससे मच्छरों समेत अन्य बीमारियों की भरमार तो है ही साथ में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो चुका है। इस समस्या को लेकर बुधवार को राम नगर के लोगों ने निगम व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है। लोगों ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवाई जा सकी है। अब उनके पास सिर्फ धरने प्रदर्शन का ही विकल्प बचता है। वार्ड से डिप्टी मेयर होने के बावजूद भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने से लोगों में डिप्टी मेयर के खिलाफ खास रोष है।
विज्ञापन

राम नगर के लोगों ने बताया कि कॉलोनी की निकासी व्यवस्था बिल्कुल ठप और बदहाल है, जिसका सालों बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है। मेन नाले और कॉलोनियों की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इनकी न तो सफाई हो पाती है और न ही इनसे सिल्ट निकलवाई जा रही है। जिससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली, सड़क और खाली प्लाटों में जमा हो जाता है। यहां गंदगी की भरमार है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा उठाने वाले तक नहीं आते। लोगों को खुद ही इसका निष्पादन करना पड़ता है। सीवरेज के लिए तकरीबन गलियों को उखाड़ा जा चुका है। कई जगह तो पीने का पानी तक नहीं है।
कल शादी है, इसलिए खुद करनी पड़ रही है सफाई
राम नगर निवासी अमित ने बताया कि वीरवार को उनके घर शादी है, लेकिन घर से बाहर निकलकर आने जाने तक का रास्ता नहीं है। पूरी गली में गंदा पानी भरा हुआ है। मेहमान तक घर में आने से कतरा रहे हैं। खुद भी घर से निकलना मुश्किल हो चुका है। इसी शिकायत निगम समेत वार्ड पार्षद को भी दी, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है। अब खुद ही सफाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सभी नाले ब्लॉक हैं, सफाई करवाई पर नहीं हुई निकासी : डिप्टी मेयर
कई बार यहां जेसीबी लगाकर नालों की सफाई करवाई जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी निकासी नहीं हो पाई है। बार-बार नाले ब्लॉक हो जाते हैं। अब सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। इसके कनेक्शन होने के बाद यहां से निकासी की समस्या का निदान हो सकता है।
विज्ञापन

रविंद्र, डिप्टी मेयर एवं वार्ड पार्षद, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें