फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों व कालोनियों में रात को घर घर जाकर उठेगा कूड़ा

Sat, 12 Nov 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। अब नगर निगम द्वारा बाजारों व कॉलोनियों में दिन की बजाय रात के समय कूड़ा उठाया जाएगा। नगर निगम द्वारा बाजार प्रधानों व कॉलोनीवासियों की मांग को देखते हुए योजना तैयार की है। निगम के इस फैसले के बाद बाजारों में दिन के समय कूड़ा उठाने के दौरान लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकेगी और लोगों को दिन में होने वाली परेशानी से निजात। नगर निगम ने पहले चरण में वार्ड-आठ व नौ को शामिल किया गया है। सफाईकर्मी रात के समय डोर-टू-डोर जाकर कूड़े का उठान करेंगे।
विज्ञापन


इससे शहर वासियों को काफी हद तक फायदा मिलेगा।
शहर में जगह जगह गंदगी फैलने व बाजारों में कूड़ा उठान को लेकर लग रहे जाम की समस्या को लेकर बाजार एसोसिएशन व पार्षदों द्वारा लंबे से समय रात के समय कूड़े उठान की अधिकारियों से मांग की थी। नगर निगम ने शौचालय निर्माण की योजना तैयार करने बाद रात को कूड़ा उठान करने  का कदम उठाया है। प्रथम चरण में नगर निगम के वार्ड-आठ व नौ को शामिल किया है।  दोनों वार्डों में 60 सफाई कर्मी व पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली कूड़ा उठान में लगाए हैं।

दिन के समय लगता है बाजारों में जाम
बाजार एसोसिएशन प्रधानों ने बताया कि सुबह बाजार खुलने के बाद नगर निगम सफाई कर्मी कूड़े के उठान के लिए आते हैं। बाजरों में सुबह से शाम तक भीड़ जमा रहती है। इसी दौरान सफाईकर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बाजारों में घुस जाते हैं। ऐसे में रोजाना जाम लगा रहा है। जिस कारण आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। रात के समय कूड़े का उठान होने से लोगों को राहत मिलेगी
विज्ञापन


सफाई कर्मियों को बांटी जैकेट
शनिवार को नगर निगम की ओर से करीब 680 सफाई कर्मियों को जैकेट बांटी गई। सुबह से दोपहर तक पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मियों की भीड़ रही। इससे पहले निगम की ओर से सफाई कर्मियों को वर्दी बांटी गई थी।

दस टाटा मैजिक सफाई कार्य में लगाए
नगर निगम की ओर से वार्ड-3, 4, 8, 9, 10, 18, 19, 20 में शनिवार को टाटा मैजिक द्वारा कूड़े उठान कार्य शुरू कर दिया गया। इन वार्डो में दस टाटा मैजिक लगाए गए हैं। ताकि समय पर कूड़े का उठान किया जाएगा। इससे वार्ड वासियों को सुविधा मिलेगी।

वर्जन :::::::::
शहर के वार्ड-8 व 9 में रात के समय डोर-टू-डोर जाकर कूड़े का उठान किया जाएगा। साफ-सफाई के लिए 60 सफाई कर्मी व पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाए है। इससे बाजारों में दिन के समय कूड़ा उठान के समय लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

वीना हुड्डा, कमिश्नर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें