फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में घोटाला, सरकार कराए जांच : हुड्डा

Sat, 12 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
bhupinder singh hudda - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नई अनाज मंडी में किसानों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों की परेशानी सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। हुड्डा ने धान खरीद में घोटाले के आरोप लगाए और सरकार से इसकी जांच करने की मांग की।
विज्ञापन



भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिला बार रूम से नई अनाज मंडी पानीपत पहुंचे। उन्होंने यहां पर मंडी में धान खरीद का जायजा लिया। किसानों ने उन्हें बताया कि 27 अक्तूबर के बाद मंडियों में पीआर धान की खरीद नहीं हो रही। उन्हें गेहूं बिजाई के सीजन में खेतों की बजाय मंडियों में रहना पड़ रहा है।

यहां पर न तो उचित रेट मिल रहे हैं और न ही एजेंसी धान खरीदने के लिए तैयार है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अधिकारियों से बात की। इसके बाद मंडी में धान की खरीद शुरू हुई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पानीपत ही नहीं, प्रदेश की हर मंडी में धान खरीद में घोटाला हो रहा है।
विज्ञापन


वे पिछले साल से इसकी जांच कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बैंक खातों से प्रीमियम काट लिया गया, लेकिन अब फसल खराब होने पर क्लेम में बहाने बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मंडी प्रधान धर्मबीर मलिक और आढ़ती तेजबीर जागलान ने पूर्व मुख्यमंत्री का मंडी में पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें