फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान, वार्ड-13 से निकाला 125 ट्राली कूड़ा

Mon, 05 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
सफाई अ‌भियान - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम द्वारा वार्ड-13 में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 125 ट्रॉली कूड़ा निकाला गया। कूड़े को गांव निंबरी में डंप किया गया। रविवार सुबह सात बजे वार्ड-13 में सफाई अभियान की शुरूआत नगर निगम कमिश्नर ने की। नगर निगम द्वारा एकता विहार कालोनी, शक्ति विहार कालोनी, लक्ष्मी नगर, सांई कालोनी, शांति कालोनी में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


ऊझा रोड दोनों साइड का नाला व सांई कालोनी ऊझा गेट वाले नाले की सफाई जेसीबी द्वारा सफाई कराई गई। सफाई के दौरान दो जेसीबी, 33 ट्रेक्टर ट्राली व 350 के करीब सफाई कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। पार्षद सुधा अग्रवाल ने बताया कि करीब 125 ट्राली कूड़े का उठान किया गया। कूड़ा निंबरी डंप किया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधीर, समित हुड्डा, साहब सिंह ने कालोनियों का दौरा किया। इस मौके पर रामरतन अग्रवाल, रघुवीर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, अशोक कुमार, रामपाल, जयपाल, देशराज, ओमपाल, योगेश शर्मा, राजेंद्र, प्रेम सिंह, सहदेव, जयप्रकाश, आजाद सिंह, ब्रजपाल, सत्यनारायण गुप्ता सफाई में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें