फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषियों को नमन करने का पर्व है व्यास पूजा

विज्ञापन
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट के सदस्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा व्यास पूर्णिमा महोत्सव परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास से प्रेम पूर्वक जावा पैलेस न्यू हाऊसिंग बोर्ड परिसर में मनाया गया। सुबह 7 बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने जोत प्रज्वलन कर व व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर सदगुरु देव की आरती की। इसमें प्रधान सुरेश अरोड़ा, सूरज दुरेजा, विभू पालीवाल व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि व्यास पूजा कोई व्यक्ति विशेष की पूजा नहीं है। यह तो एक परंपरा है जो वेदों के रचियता महर्षि वेद व्यास जी के समय से चली आ रही है। व्यास पूजा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। यह अवसर अपने सनातन परंपरा के ऋषियों-मुनियों को नमन करने का पर्व है जिन्होंने अत्यंत कठिन तपस्या से अपने मन के मंथन में उज्वलित उन मंत्रों को प्रकट किया जो प्रभु प्राप्ति का साधन बने। उस व्यास गद्दी की पूजा की जाती है। परंतु उस परंपरा को हम आगे नहीं बढ़ा रहे, न अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे रहे हैं। हमारे पास समय ही नहीं, बच्चों को संस्कार देने का व अपने धर्म के प्रति निष्ठावान रहने के लिए तैयार कर सकें।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि दूसरे धर्मों में देखा जा रहा है कि धर्मप्रसार के लिए वो किसी भी सीमा तक जाने को तैयार रहते हैं परंतु हम इस क्षेत्र में काफी कमजोर हैं। हमारे बच्चों को देसी महीनों के नाम तक का ज्ञान नहीं है। इसलिए थोड़ा वक्त निकालकर बच्चों को साथ बिठाकर आरती वंदन करें, उनमें अपने धर्म के प्रति आस्था सुदृढ़ करें। जीवन का लक्ष्य केवल खानपान ही नहीं अपना अलौकिक जीवन सुधार का भी होना चाहिए।
विज्ञापन

श्री कृष्ण कृपा परिवार व शहर की भिन्न भिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने व्यास पीठ का पूजन कर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पानीपत के सांसद, विधायक, चीका क्षेत्र के विधायक कुलवंत, उपायुक्त पानीपत, कमिश्नर पानीपत, डीएसपी शहर, नगर निगम के सदस्यों ने भी इस मौके पर आशीर्वाद प्राप्त किया। कोविड नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी से सांकेतिक पूजा की गई।
सत्संग समारोह में ये रहे शामिल
इस अवसर पर जीओ गीता के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर अग्रवाल और सबको रोशनी फाऊंडेशन, वृंदावन ट्रस्ट, हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स, गीता ग्रुप से एसपी बंसल, कृष्ण पंवार, सरबत का भला, विश्व जागृति मिशन, सनातन धर्म संगठन, दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड, श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड, गीता मंदिर सभा, प्रेम मंदिर सभा, सिंह सभा गुरुद्वारा पहली पातशाही संस्थाओं के सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें