फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वृंदावन ट्रस्ट ने श्याम बाबा यात्रा के लिए प्राचीन देवी मंदिर में किया झंडा पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट द्वारा रविवार को श्याम बाबा यात्रा के लिए बड़े झंडे का पूजन प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में करवाया। ट्रस्ट की ओर से इस साल चुलकाना श्याम बाबा पैदल यात्रा 21 फरवरी को निकाली जाएगी इसके लिए ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। छोटे झंडे हजारों की संख्या में सूरत से लाए गए हैं उनके डंडों में पिरोने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान बलदेव गांधी और महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि बड़े झंडे का पूजा सांय पांच बजे प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में हुआ। बड़ा झंडा यात्रा में सबसे आगे चलेगा। पूजन आचार्य लालमणि पांडेय के सानिध्य में हुआ। ट्रस्ट द्वारा पैदल परंपरागत यात्रा पिछले 14 वर्षों से निकाली जा रही है। हजाराें की संख्या में झंडों का निर्माण कुशल कारीगरों द्वारा करवाया गया है। यात्रा सुबह चार बजे गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे से शुरू होगी। यात्रा के दौरान रास्ते में करीब 10 पड़ाव रहेंगे। इस साल डीजे की व्यवस्था रहेगी। श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करते हुए श्याम भक्त बाबा के दरबार पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुकेश गोयल, बलदेव गांधी, जोगिंदर कुंडू, राहुल गुप्ता, पुनीत गर्ग, यीशु गोयल, गोरस बंसल, विशाल गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें