फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वृंदावन ट्रस्ट सूरत से लाया निशान ध्वज

विज्ञापन
निशान ध्वज को डंडों में डालकर तैयार करते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत : ट्रस्ट
विज्ञापन
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट फाल्गुन माह में 21 फरवरी काे चुलकाना खाटू श्याम धाम की यात्रा लेकर जाएगा इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। ट्रस्ट गुजरात के सूरत शहर के बाबा के निशान के झंडे लेकर आया है जिन्हें डंडों में डालकर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल और अध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा इस परंपरागत यात्रा को पिछले 14 वर्षों से निकाला जा रहा है। कई हजाराें की संख्या में झंडों का निर्माण कुशल कारीगरों से कराया जा रहा है। रविवार को ट्रस्ट निशान ध्वज सूरत से लेकर आया है जिन्हें डंडों में डालकर तैयार किया जा रहा है। महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि ट्रस्ट की यह 14वीं यात्रा हाेगी जाे 21 फरवरी काे निकाली जाएगी। हजारों श्याम भक्त जब इन डंडों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलेंगे तो पूरा नगर पीले रंग में रंग जाएगा। सुनीता भारद्वाज ने बताया कि यात्रा गोहाना रोड स्थित सुविधा शोरूम के पास से ही चलेगी। इस बार समिति के पदाधिकारी ने परिवार समेत यात्रा में चलने का संदेश दिया है उन्होंने कहा कि इस बार वे परिवार समेत लोगों को यात्रा में चलने के लिए आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें