यमुना एन्क्लेव में शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव में आठ मेंबर ने मिलकर नरेंद्र घनघस को प्रधान बनाया। इस चुनाव में 12 मेंबर में से 12 मेंबर मौजूद रहे। हालांकि चुनाव में तीन से पांच मेंबर अपने प्रधान पद की दावेदारी जता रहे थे, लेकिन सर्वसम्मति से प्रधान, उप प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष को चुना गया। सभी ने नरेंद्र को प्रधान बनने की बधाई दी, जिसके बाद प्रधान ने सबका आभार व्यक्त किया।
यमुना एन्क्लेव में चल रहे काफी दिनों से प्रधान पद के उम्मीदवार में झगड़े को शुक्रवार को खत्म कर दिया गया है। एनएफई हाउस बिल्डिंग को ऑपरेटिव सोसायटी कार्यकारिणी समिति का शुक्रवार को चुनाव किया गया। इसमें 12 मेंबर मिलकर प्रधान के चुनाव को पूरा किया। सभी 12 में से 8 मेंबर ने मिलकर नरेंद्र घनघस को प्रधान बनाया। वहीं जेपी गुप्ता पूर्व प्रधान, केसी सैनी, ओपी टूटेजा, एमएन भूटानी का चुनाव में कोई समर्थन नहीं रहा।
चुनाव में प्रधान पद के लिए नरेंद्र घनघस, उप प्रधान एचएस संधूूू, सचिव सरिता, कोषाध्यक्ष चरण सिंह को बनाया गया है। इस बार के चुनाव में चुनाव अधिकारी सहायक रजिस्ट्रार के अधिकारी अमित इंस्पैक्टर मौजूद रहे।
अभी तक ये रहे प्रधान
1. सीएल शर्मा-
2. एसएल भारद्वाज
3. एनएस मोथसरा
4. केके चौहान
5. आरसी गांधी
6. एके सोनी
7. जीएस गिल
8. आरके सहगल
9. केके चौहान
10. आरसी भाटिया
11. जेपी गुप्ता
12 नरेंद्र घनघस
इस प्रकार चला दो घंटे तक चुनाव-
यमुना एन्क्लेव का चुनाव 11 बजे शुरू हुआ। इस चुनाव में नरेंद्र घनघस, एचएस संधू, सरिता सरदाना, चरण सिंह, जेपी गुप्ता, अनिल सिंगला, एमएन भुटानी, जोगेंद्र, केसी सैनी, आजादो देवी, मंनप्रीत कौर, ओपी टूटेजा व चुनाव अधिकारी अमित मौजूद रहे। चुनाव में जब प्रधान बनाने पर चर्चा हुई तो एचएस संधू और जोगेंद्र सिंह ने नरेंद्र समर्थन किया। इसके बाद 6 सदस्यों ने सर्वसहमति से नरेंद्र घनघस को प्रधान बनाया। वहीं जब उप प्रधान बनाने की बात आई तो संधू का चरण सिंह व नरेंद्र ने समर्थन दिया। इसके बाद अन्य सदस्यों ने भी उनका समर्थन देकर एचएस संधू को उप प्रधान बनाया। इसके बाद जब सचिव बनाने की चर्चा हुई तो एमएन भुटानी ने सरिता का समर्थन किया और अन्य सदस्यों ने उनका समर्थन दिया। अंत में कोषाध्यक्ष पद पर चरण सिंह का चरण सिंह व भुटानी ने समर्थन किया। इसके बाद अन्य सदस्यों ने उनका समर्थन दिया। इस बार चुनाव शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ।
प्रधान पद के लिए 11 बजे से लेकर 1 बजे तक चला चुनाव--
यमुना एन्क्लेव सोसायटी शहर की सबसे अधिक प्रतिष्ठित सोसायटी में गिनी जाती है। इसलिए सोसायटी के प्रधान पद के चुनाव का हर बार लोगों को इंतजार रहता है। कॉलोनी में तीन फरवरी को 12 सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव किया गया था। इसके बाद 14 जून को प्रधान पद पर चुनाव हुआ था, जिसमें चुनाव अधिकारी की गैर मौजूद में चुनाव हुुआ था, लेकिन वह अमान्य रहा। इस बार 5 जुलाई को प्रधान पद पर चुनाव हुआ। यह चुनाव सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चला। जिसमें प्रधान नरेंद्र धनघस को चुना गया।
कॉलोनी में हुए चुनाव में 954 लोंगो ने चुना था 12 सदस्यों को-
यमुना एन्क्लेव में हुए चुनाव में 954 लोगों ने वोट दिया था। जिनमें इन 12 मेंबर को कॉलोनी को उच्च स्तर पर लेकर जाने के लिए चुना गया था। अब इन 12 सदस्यों में प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों में काफी दिनों से विवाद चला और आखिर में 8 सदस्यों के समर्थन से प्रधान को नियुक्त किया गया।
सात सदस्यों का पहले ही था समर्थन : नरेंद्र घनघस
यमुना एन्क्लेव के नव नियुक्त प्रधान नरेंद्र घनघस ने बताया कि 14 जून को होने वाले चुनाव में उन्होंने पहले ही उम्मीद थी वह प्रधान बन जाएंगे। उनको पहले ही सात सदस्यों का समर्थन था। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि उनके पास आठ सदस्य हैं। अगर इनके अलावा और कोई समर्थन देना चाहता है तो दे सकता है। उन्होंने बताया कि सदस्यों व कॉलोनी निवासियों ने उन्हें जो पद दिया है, वह उनका धन्यवाद करते है। वह अपनी पूरी निष्ठा भाव से सेवा करेंगे।
सोसायटी के लिए हर वक्त रहे तत्पर : एचएस संधू
यमुना एन्क्लेव के प्रधान एचएस संधू ने बताया कि चुनाव में मुझे जो उप प्रधान का पद दिया गया है। मैं हर समय सोसायटी के लिए तैयार हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस कॉलोनी को वह हरियाणा की नंबर वन कॉलोनी बनाने में हर वक्त प्रयास करते रहेंगे।
चुनाव में नहीं चाहिए मुझे कोई पद : एमएन भुटानी
यमुना एन्क्लेव के सदस्य एमएन भुटानी ने सभी सदस्यों के सामने कहा कि 14 जून को हुए चुनाव में कहा था कि मुझे इस चुनाव में कोई पद नहीं चाहिए। सभी सदस्य मिलकर प्रधान उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष बना ले, लेकिन वह किसी भी पद पर नियुक्त होने के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह सोसायटी के लिए पहले की तरह अपना पूरा योगदान देते रहेंगे।
ये रहे चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष
अभी - 2019 से 2024 तक पहले 2014 से 2019 तक
प्रधान- नरेंद्र घनघस प्रधान- जपी गुप्ता
उप प्रधान- एचएस संधू उप प्रधान- जशनलाल
सचिव- सरिता सरदाना सचिव- एमएन भुटानी
कोषाध्यक्ष- चरण सिंह कोषाध्यक्ष- केसी सैनी