फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैफिक जागरूकता रैली व सांस्कृतिक विरासत से रुबरु हुईं स्वयंसेविकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योगाचार्य प्रवीन द्वारा योगाभ्यास व ध्यान से कराई। इसके पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों को योगाचार्य प्रवीण द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन

एनएसएस इंचार्ज अधिकारी प्रोफेसर पूनम कादियान ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना का उद्देश्य गांव की बेटियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है। उन्होंने छात्राओं से जीवन में सफलता प्राप्त कर गांव और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। सायंकालीन सत्र में स्वदेशी को प्रोत्साहन एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से एनएसएस स्वयंसेवकों को गांव के पास स्थित प्रसिद्ध दादी दामन वाली के यहां भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ. सुमन लता ने भगवद् गीता के अध्याय पांच का व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार कर्मयोगी वह होता है जो अपने सभी कर्म ईश्वर को समर्पित कर देता है और कमल के पत्ते की तरह संसार में रहकर भी निर्लिप्त रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें