फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में चोरकारता व महिला वर्ग में अमीन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला वालीबॉल संघ द्वारा शिवाजी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबलों में पुरुषों में चोरकारता ने कौल को 3-1 से व लड़कियों में अमीन ने उचाना को 3-2 से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीमों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रविवार को जिला वालीबॉल संघ द्वारा डॉ. एसएन कौशिक मैमोरियल वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि समाजसेवी जगदीश जैन ने शिरक्त की।

विशिष्टि अतिथि सुभाष जागलान व जाट सभा के प्रधान निर्मल कादियान रहे। अध्यक्षता समाजसेवी विजय लक्ष्मी पालीवाल ने की। उन्होंने कहा कि खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


खेलों से भाईचारे की भावना पैदा होती है। खेलों के माध्यम से ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

समिति के चेयरमैन नरेश कुमार एडवोकेट ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया। रविवार को प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग के सेमीफाइल व फाइनल मुकाबले बड़े ही रोचक रहे।

खिलाडिय़ों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइल मुकाबला भादौड़ व कौल के बीच खेला गया। जिसमें कौल ने एक तरफा मैच में 2-0 से जीत दर्ज की।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चुड़माजरा व चोर कारता के बीच खेला गया। जिसमें चोर कारता ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में चोर कारता ने कौल को 3-1 से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में पहला मुकाबला शिवाजी स्टेडियम व आसन कलां के बीच रौचक रहा।

मैच में आसन कला ने एक तरफा 2-0 से जीत प्राप्त की। दूसरा मुकाबला उचाना व चोर कारता के बीच खेला गया। सिजमें उचाना विजयी रहा। फाइनल मुकाबला उचाना व अमीन के बीच खेला गया। जिसमें अमीन ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 3-2 से अपना नाम किया।

इस अवसर पर विनय गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, संजीव गुलाटी, राजेश मलिक, महाबीर संधू, तेजबीर मलिक, राजेश टूर्ण, भूप सिंह ढांडा, सुरेंद्र जागलान, सज्जन सहरावत, निशान मलिक, जितेंद्र मलिक, प्रकाश गाहल्याण एडवोकेट, राजेश शर्मा, विष्णु कौशिक, अशोक कौशिक, ओम सिंह रावल, रमेश कौशिक, मनोज जौरासी, रणधीर जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें