फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजाखेड़ी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन 14 टीमों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय आयोजन में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, रविवार को होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। राजाखेड़ी गांव में ग्रामीणों की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई 14 टीमों ने हिस्सा लिया। सुबह आठ बजे शुरू हुए मुकाबले शाम सात बजे तक चले। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह से मैदान में खेल का माहौल बना रहा।

प्रतियोगिता की शुरुआत रिबन काटकर की गई। आयोजक कमेटी के सदस्य बिंदास मलिक, अंकुर मलिक और सचिन मलिक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ाना है। खिलाड़ियों के लिए पानी, विश्राम और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और टीमवर्क का परिचय दिया। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर टीमों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें