पानीपत। जलालपुर प्रथम गांव की खिलाड़ी रकिना वॉलीबाॅल में पदक हासिल कर नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 20 पदक हासिल किए हैं। वह पिछले तीन सालों से वॉलीबाल का अभ्यास कर रही हैं। उनके पिता बिजेंद्र नर्सरी कोच है। उनकी छोटी बहन पायल भी वॉलीबाॅल खिलाड़ी हैं। उन्होंने भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए है। पिता के मार्गदर्शन से ही दोनों बहनों ने खेलों में रूचि बनाकर अभ्यास करना शुरू किया। शुरुआती दिनों में रकिना को काफी संघर्ष करना पड़ा, जिसके बाद वह निपुण हो गई। उन्होंने सबसे पहले 2018 स्कूली राज्य स्तरीय खेलों में कांस्य पदक हासिल किया है, इसके बाद उन्होंने 2020 में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। रकिना चंडीगढ यूनिवर्सिटी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
पिता बिजेंद्र ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से वॉलीबाल का अभ्यास कर रही है। उनके की कुशल मार्गदर्शन से वह जिले और गांव का नाम रोशन कर रही है। वह सुबह-शाम उन्हें मैदान में खेल का अभ्यास स्वयं कराते है, साथ ही अन्य लड़कियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते है, जिससे खेलों के माध्यम से लड़कियां अपना भविष्य बना सकें। खिलाड़ी रकिना ने बताया कि पिता के मार्गदर्शन से ही वह खेलों में भाग लेकर गांव और परिवार का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए है, साथ ही वह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना चाहते है, जिसके लिए वह सुबह-शाम मेहनत कर पसीना बहा रही है।