फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात बेकाबू, बैंक का गेट टूटा, प्रदर्शन

Mon, 21 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। बैंकों में नोट न मिलने से लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। सोमवार को कर्णाटक बैंक में कैश पहुंचने के बाद धक्का-मुक्की ने शीशे का गेट तक तोड़ दिया। भड़के लोगों ने पीएनबी की किला और तहसील कैंप स्थित शाखा में प्रदर्शन किया। जिले के 76 एटीएम अपडेट नहीं हो सके। इससे भी हालात बिगड़े रहे। इन सबके बीच 42 करोड़ रुपये एक्सचेंज और निकासी की गई। बैंक देर रात तक जमा पैसों का हिसाब नहीं लगा पाए थे।
विज्ञापन


नोटबंदी का सोमवार को 11वां दिन था। बैंकों के बाहर सुबह ही लोगों की लाइन लग गई। सभी बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। समय पर बैंकों में कैश बदलने और जमा कराना शुरू हो गया। कई बैंकों में भीड़ होने के चलते व्यवस्था चरमरा कई और लोग भड़क गए। पंजाब नेशनल बैंक की किला और तहसील कैंप स्थित शाखा पर लोगों को हंगामा किया। जीटी रोड स्थित कर्णाटका बैंक के बाहर जमा लोग कैश आते ही अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। इससे बैंक के शीशे का गेट टूट गया। इसकी चपेट में आकर बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

76 एटीएम नहीं हो सके अपडेट
जिले के 135 एटीएम में पर्याप्त रकम पहुंच चुकी है। इस वजह से बैंकों से अधिक भीड़ एटीएम पर दिखाई दी। कई बार एटीएम पर पैसे निकालने के लिए धक्का-मुक्की तक हो गई। हालांकि, सोमवार का दिन पहले दिनों की अपेक्षा ठीक रहा। 76 एटीएम की कैसेट अपडेट न होने के चलते किसी तरह का लेन-देन नहीं हो सका।
विज्ञापन


पानीपत में दुल्हन पहुंची शादी के लिए कैश लेने
पानीपत निवासी रजनी की शादी 25 नवंबर की है। लेकिन, वह शादी की तैयारी करने की बजाय स्टेट बैंक में कैश लेने पहुंची। बैंक मैनेजर सुरेंद्र पाठक के सामने वह अपनी समस्या बताते हुए रोने लगी। इस पर सुरेंद्र पाठक भावुक हो गए। इसके बाद उन्होंने रजनी को नियमानुसार ढाई लाख रुपये ले जाने की परमिशन दी। रजनी ने बताया कि पार्लर जाना था, लेकिन पार्लर जाने के लिए घर में पैसे नहीं है। इस कारण वह सोमवार को बैंक में पैसे लेने पहुंची हैं। इसके अलावा शादी का अन्य सामान भी खरीदना है।

41 बैंकों में पहुंचा कैश
जिले के 41 बैंकों और उनकी 168 शाखाओं में 70 करोड़ से अधिक का कैश पानीपत पहुंचा। इससे सोमवार को भीड़ बैंकों से लेकर एटीएम पर उमड़ पड़ी। बैंकों के मैनेजरों ने कहा कि जिले में इतना कैश आ चुका है कि एक सप्ताह का काम चलाया जा सकता।

बैंक से मिलने लगी है शादी के लिए ढाई लाख की राशि
अब पानीपत जिले में जिस घर में भी शादी है। वे परिवार अब बैंक के अपने खाते से ढाई लाख तक निकलवा सकते हैं। सोमवार को जीटी रोड स्थित एसबीआई में चार-पांच शादी वाले परिवार ढाई लाख तक की राशि अपने अकाउंट से निकलवाकर ले गए।

बैंकों में अब तक नहीं पहुंच 500 का नोट
पानीपत जिले में उम्मीद लगाई जा रही थी कि सोमवार को जिले में 500 का नोट बैंकों से लेकर एटीएम तक जा जाएगा। लेकिन, यह आस सिर्फ आस बनकर ही रह गई। जिले में 500 का नोट नहीं आ सका। कहा जा रहा था कि सोमवार को 500 का नोट बैंकों के साथ एटीएम पर भी मिल पाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका।

जिले के बैंकों और एटीएम में लेन-देन सामान्य रूप से चल रहा है। जिले में सोमवार को 42 करोड़ रुपये एक्सचेंज और निकाले गए हैं। जिले के करीब 76 एटीएम अब तक अपडेट नहीं हो सके। इन एटीएम को भी जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा। 500 का नया नोट भी जल्द ही आ जाएगा। लोगों को बैंकों में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

राकेश वर्मा, एडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें