फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा रुख, रेहड़ियां हटवाई

Mon, 21 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पिछले कई वर्षों से रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते रेलवे रोड पर जाम की समस्या झेल रहे आमजन को सोमवार को राहत देते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। एसडीएम गौरव कुमार, डीएसपी दलबीर सिंह, नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से रेलवे रोड से रेहड़ी व फड़ियों को हटवाकर उन्हें फ्लाई ओवर के नीचे लगवा दिया गया। प्रशासन की इस सघन कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से रेलवे रोड पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई थी। प्रशासन द्वारा रेहड़ी व फड़ी वालों को कई बार चेतावनी दी गई तथा सफेद पट्टी खींचकर उन्हें निर्धारित स्थान से आगे नहीं आने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी वे प्रशासन की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते रहे। अतिक्रमण के चलते रेलवे रोड बासठ फीट से सिकुड़कर बीस फीट के करीब रह गया था। जिसके कारण दिनभर वहां जाम लगा रहता था।

ऐसे की कार्रवाई
सोमवार सुबह एसडीएम गौरव कुमार, डीएसपी दलबीर सिंह, नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल, एसएचओ नरेंद्र दहिया, चौकी इंचार्ज, हाईवे पुलिस टीम पुराने बस अड्डे पर दल बल सहित पहुंची। इसके बाद रेहड़ी व फड़ी वालों को रेलवे रोड से आपना सामान उठाकर फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग स्थल पर ले जाने के निर्देश दिए। पुलिस बल के चलते किसी ने आनाकानी नहीं की। यहीं नहीं अधिकारियों दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे आगे किसी भी रेहड़ी व फड़ी ना लगवाएं। नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दुकानदारों के चेहरे उतरे आमजन खुश
दिलचस्प बात ये है कि प्रशासन की इस कार्रवाई के चलते ऐसे दुकानदार जो अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी व फड़ी लगवाते थे उनके मुंह उतर गए हैं। क्योंकि ये दुकानदार इनसे महीने के हजारों रुपये वसूल कर रहे थे। वहीं रेहड़ी वालों के रोड से पुराने बस अड्डे पर फ्लाई ओवर के नीचे जाने से लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा की गई कठोर कार्रवाई स्थाई रूप से होनी चाहिए। ना कि कुछ दिनों बाद ठंडे बस्ते में चली जाए। वहीं इस बारे में नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल का कहना है कि रेहड़ी व फड़ी वालों के लिए स्थाई रूप से फ्लाई ओवर के नीचे ही जगह निर्धारित की गई। इसके बावजूद भी कोई रेलवे रोड पर लगाता है या लगवाने देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नपा वाईस चेयरमैन प्रवीन बेनिवाल, पूर्व पार्षद सुरेश झंडा, पार्षद विक्रम रमन, प्रवीन बॉबी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें