कुरुक्षेत्र। राजेश सिंगला। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की कार्यशैली और उनकी समाज सेवा की भावना में कुरुक्षेत्र से सांसद व प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय ओपी जिंदल की झलक दिखाई देती है। यह विचार प्रकट करते हुए अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि ओपी जिंदल एक सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी थे। वर्तमान सांसद नवीन जिंदल ने उनकी प्रेरणा पर चलते हुए कुरुक्षेत्र से सांसद बनने के बाद अपने निजी कोष से अनेक जनहित की योजनाएं चला रखी हैं जिनमें प्रमुख रूप से मेडिकल वैन का संचालन, गांवों में जिम खुलवाना, नवीन संकल्प शिविर लगाना व उच्च शिक्षा के लिए यशस्वी छात्रवृत्ति योजना इत्यादि शामिल हैं।