फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईंटों, सुए और चाकू से वार कर की गई थी विशाल की हत्या

Thu, 19 Mar 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र के विजय नगर निवासी विशाल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी मानव उर्फ कुश, दीपक, सुकांत उर्फ सक्कू व अभिषेक उर्फ विजय ने रिमांड के दौरान बताया कि गाली देने पर झगड़ा शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने पहले ईंट और फिर सुए व चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन ईंट व अन्य हथियार बरामद किए। रिमांड के बाद बुधवार को सभी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि रविवार को तहसील कैंप क्षेत्र के विजय नगर निवासी विशाल को फोन पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। विशाल का शव सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेस्क्टर 13-17 में हेलीपैड के पास एक खंडहर में पड़ा मिला था। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि वह एक साथ बैठकर नशा कर रहे थे। उसी समय उसकी विशाल से कहासुनी हुई। विशाल ने उसे गाली दी जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें