पानीपत। आईबी कॉलेज में बीसीए के विद्यार्थियों के लिए ब्रिस्कर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीसीए प्रथम वर्ष से विशाल मिस्टर ब्रिस्कर एवं आंचल मिस ब्रिस्कर चुनी गईं। बीसीए द्वितीय वर्ष से कशिश मिस्टर एलिगेंट और निकिता मिस एलिगेंट चुनी गई।
ब्रिस्कर पार्टी में विद्यार्थियों ने मिमिक्री, स्किट, लेमन नींबू, मेकअप, साड़ी वियर, रैंप वॉक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन रवि, लाक्षी, रोहित निकिता, याचना, विशाल और रोबिन ने किया। डॉ. अजय गर्ग ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। उन्होंने आह्वान किया कि जीवन में हर काम लगन और आत्मविश्वास से करें।
कंप्यूटर विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजू ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में जरूर भाग लेना चाहिए ताकि उनकी प्रतिभा में निखार आ सके। इस मौके पर प्रोफेसर विनय भारती, प्रोफेसर दीप्ति ,प्रोफेसर नीतू भाटिया, प्रोफेसर नीतिका, प्रोफेसर रितु, प्रोफेसर सुखजिंदर सिंह, प्रोफेसर भावना, राममेहर , इंदु भूषण भट्ट, कुलदीप, ममता, अमित और तिलक आदि मौजूद रहे।