फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में वीरेन ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चंदौली गांव में सामान्य परिवार का लड़का वीरेन कबड्डी में उभरता सितारा बन गया है। उन्होंने कबड्डी में प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। उनका सपना कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय पर छाप छोड़ना है। उनका परिवार और स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश स्तरीय एमेच्योर कबड्डी प्रतियोगिता गत दिनों मतलौडा खंड के अंतर्गत अटावला गांव में हुई थी।
विज्ञापन

वीरेन ने बताया कि उसका बचपन से खेलों का शोक था। उसके पिता बिजेंद्र ने उनको राजा खेड़ी गांव स्थित कबड्डी एकेडमी में भेजना शुरू कर दिया। उनको शुरुआत में कबड्डी बहुत दमखम वाला खेल लगा। उन्होंने हिम्मत बांधे रखी और वह कुशल रेडर बन गया। उन्होंने एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के सब जूनियर में भाग लिया। इसमें स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 18 और 19 मई को आयोजित की गई थी। पिता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनको अपने बेटे पर भरोसा है और वह एक दिन उनका नाम रोशन करेगा। बरसत रोड स्थित कृष्णा विद्या मंदिर में वीरेन का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्या सुमन गोयल ने उनको उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे आना चाहिए। वे पढ़ाई और खेलों में संतुलन बनाकर रखेंगे तो अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं।
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के पूर्व उप प्रधान धर्मबीर मलिक, कबड्डी सोमदत्त (टीटू) व शिरणी मलिक ने खिलाड़ी वीरेन को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी को मैदान पर अनुशासन और जोश के साथ उतरना चाहिए। यही जोश वीरेन में देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पानीपत के लड़कों व लड़कियों की टीम ने सब में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें