फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
थर्मल। गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
गांव छिछराना के ग्रामीणों ने सोमवार को थाना मतलौडा में हत्या आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांव निवासी सोनू को बुरी तरह से पीटा गया था, जिसके बाद अस्पताली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सोमवार को जसवंत के साथियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मृतक के भाई मोनू ने बताया की उसके भाई सोनू को बिजली ठीक करने के बहाने जसवंत निवासी अहर ने पांच जुलाई को बुलाया था । कुछ देर बाद ही जसवंत ने कॉल कर बताया कि सोनू का एक्सीडेंट हो गया है और वह अहर चौक पर पड़ा है । वहां पता चला कि एक्सीडेंट नहीं हुआ बल्कि जसवंत व अन्य ने मारपीट कर उसे अधमरा किया है । आठ जुलाई को पीजीआई में उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई । पुलिस ने जसवंत के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में लिया गया, लेकिन उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं की गई । मृतक के परिजनों करण सिंह, कश्मीरा, राजू, विकास, रोहित, प्रशनी देवी, कमलेश, सुषमा आदि ने उनकी गिरफ्तारी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। थाना मतलौडा एसएसओ महेंद्र कुमार ने बताया की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है व पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें