फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव जलमाना में पेयजल संकट बना हुआ है। गांव में पेयजल पाइपलाइन से टंकी का कनेक्शन न होने से ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर जलमाना अड्डा बापौली पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंकित, पिंटू, राजू, विकुल, सुबा, रामपाल व महेंद्र ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और गांव में पीने के पानी को लेकर समस्या उत्पन्न हो रही है। वैसे तो विभाग ने गांव में करीब दो महीने पहले ही सरकारी ट्यूबवेल लगाया था, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दो माह बीत जाने के बाद भी उसका कनेक्शन नहीं हो सका। पूर्व सरपंच सुंदर पाल रावल ने कहा कि गांव में लगाए गए सरकारी ट्यूबवेल का कनेक्शन गांव की पीने के पानी की पाइपलाइन से जोड़ा जाए। ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए धक्के न खाने पड़ें। एक्सईएन संजय शर्मा का कहना है कि टेंडर हो गया है। दो दिन में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें