फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टैब जमा नहीं किया तो रूकेगा बोर्ड परिणाम, नहीं जारी होगा चरित्र प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-4- सिंगल फोटो
विज्ञापन

टैबलेट जमा नहीं किया तो रूकेगा बोर्ड परिणाम, नहीं जारी होगा चरित्र प्रमाण-पत्र
- 10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्त होने के पांच दिन के अंदर टैबलेट व सिम जमा करवाने के आदेश
- 25 मार्च को 10वीं और 28 मार्च को समाप्त हो रही 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं
- 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 30 मार्च व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 3 अप्रैल तक जमा करवाने होंगे टैबलेट
रविंद्र नैन
पानीपत। शिक्षा निदेशालय ने राजकीय स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के पांच दिन के अंदर टैबलेट स्कूल में जमा कराने होंगे। ऐसा नहीं करने पर विद्यार्थी का बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। यही नहीं परीक्षा परिणाम डीजी लॉकर में भी अपलोड नहीं होगा। यदि गलती से परिणाम जारी हो भी जाता है तो स्कूल प्रभारी ऐसे विद्यार्थियों को एसएलसी, डीएमसी या चरित्र प्रमाण-पत्र जारी नहीं करेंगे।
टैबलेट जमा करने के लिए निदेशालय ने 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षएं 25 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च को संपन्न होंगी। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 30 मार्च तो 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तीन अप्रैल तक टैबलेट जमा करवाने होंगे। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को टैबलेट जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार करके भेजने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश केवल स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जारी किए गए हैं। स्कूल मुखिया व संबंधित कक्षा प्रभारी फोन के माध्यम से विद्यार्थियों को टैबलेट जमा करवाने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन

ई-अधिगम के अंतर्गत शिक्षा निदेशालय ने 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट, सिम, चार्जर व कवर दिया था। निदेशालय ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही विद्याथियों को टैबलेट जमा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन विद्यार्थियों के विरोध को देखते हुए निदेशालय ने परीक्षा होने तक टैबलेट वापस नहीं लेने का निर्णय लिया था। अब 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं। विद्यार्थियों को परीक्षाएं समाप्त होने के पांच दिन के अंदर टैबलेट जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
इन विद्यार्थियों को नहीं जमा कराना होगा टैबलेट
- 10वीं कक्षा के जो विद्यार्थी उसी स्कूल में दाखिला लेते हैं तो उन्हें टैबलेट जमा करवाने की जरूरत नहीं होगी।
- 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट व सिम जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी।

वर्जन-
- 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा खत्म होने के पांच दिन के अंदर टैबलेट जमा कराने होंगे। इसको जमा न कराने वाले विद्यार्थियों का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। स्कूल मुखियाओं को इसकी सूची अवसर ऐप पर अपलोड करनी होगी।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें