फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंडर पास में बारिश का पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन पर समालखा के मनाना फाटक पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण पांच साल बाद भी अधर में लटका पडा है। आधे अधूरे अंडरपास मे बरसाती पानी भरने व लाइट की व्यवस्था न होने ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समालखा के मनाना रेलवे फाटक पर करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2019 से ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच साल होने को है। अभी तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है और अभी भी काम बंद पड़ा हुआ है। आवागमन में आ रही दिक्कतों को लेकर मनाना गांव के लोग पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से लेकर विधायक को मिल शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद भी पुल का निर्माण नहीं किया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष पनप रहा है।

मनाना के पूर्व सरपंच संदीप व ग्रामीण आज़ाद राठी, चांद, नरेश, मुकेश, राजेश, अमित, सोनू, अनिल ने बताया कि करीब साढ़े चार साल से मनाना गांव सहित लाइन पार की कालोनियों के लोग रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण न होने के कारण परेशानी झेल रहे है। अंडरपास लगभग तैयार है, उसके अंदर मिट्टी पड़ी हुई है। जिससे बरसाती पानी भरने से दलदल हो गई है। जिस कारण अंडरपास के नीचे से पैदल निकलने मे भी दिक्कत हो रही है। अंडरपास के अंदर लाइट न होने से अंधेरा छाया रहता है। जिससे राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें