माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ग्रामीण अब खेत कमाने के साथ जिम में भी कसरत करेंगे। इसके लिए जिला के 14 गांवों में इंडोर जिम लगाई गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला स्थित इंद्र धनुष सभागार से इनका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद ग्रामीणों को जिम जाने के लिए जिला या फिर खंड स्तर पर नहीं आना पड़ेगा।
आधुनिक कृषि उपकरणों के आने के बाद खेतीबाड़ी में इतना जोर नहीं लगता। ऐसे में किसान और ग्रामीणों का अधिकतर समय आराम में रहता है। जानकारों की माने तो इससे उसकी सेहत पर काफी दुष्प्रभाव भी पड़ रहा है। वे खुद को सेहतमंद रखने के लिए जिला व खंड स्तर पर जिम में जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग कई तरह के सप्लीमेंट लेते हैं। इससे उनकी सेहत भी बिगड़ रही है। प्रशासन ने इन सबको देखते हुए गांवों में जिम लगाने का फैसला लिया था। अब इन गांवों में इंडोर जिम बनकर तैयार हो गई हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इस कड़ी में पानीपत जिले के 14 इंडोर जिम बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 जनवरी को युवा दिवस पर पंचकूला में आयोजित समारोह में इंडोर जिम का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण रजनीश और दीपक ने बताया कि इंडोर जिम लगने से ग्रामीणों को एक्सरसाइज करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। खासकर सर्दी के मौसम में इंडोर जिम में अभ्यास कर सकेंगे। युवा पीढ़ी के लिए यह काफी मददगार साबित होंगे।
इन गांवों में लगाई हैं जिम
पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप ने बताया कि जिले के 14 गांवों में इंडोर जिम लगाई हैं। इनमें पसीना कलां, बबैल, बडौली, बराना, ददलाना, महमदपूर, प्रहलादपुर खलीला, कुराड़, छाजपुर कलां, बलाना, बिजावा, बुड़शाम, कुटानी व बुआना लाखु गांव हैं।
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद