फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेटी की आत्महत्या की सूचना पर गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोशाला के प्रधान हैं मृतक छात्रा के पिता
विज्ञापन

- खेती के साथ साथ चलाते हैं हार्डवेयर की दुकान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हिमाचल के शिमला में स्कूल की छत से कूदकर 10वीं की छात्रा की आत्महत्या के बाद उरलाना गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा का परिवार गांव का प्रतिष्ठित परिवार है। उनके पिता दीपक शर्मा सात-आठ साल से गांव की गोशाला के प्रधान हैं। हादसे के बाद परिजन शिमला चले गए हैं।
विज्ञापन

उरलाना गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि दीपक शर्मा गोशाला के प्रधान हैं और खेती करते हैं। उनकी गांव में ही हार्डवेयर की भी दुकान है। दीपक शर्मा के दो बेटे हैं। दोनों बच्चे शिमला में ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर करते हैं। उन्होंने बताया कि जेसिका शर्मा भी होनहार बच्ची थी। पढ़ाई में तेज होने के कारण ही करीब तीन साल पहले उनका दाखिला शिमला में कराया गया था। जैसे ही हादसे की सूचना मिली है गांव में मातम पसरा है। परिजन शिमला में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें